अहमदाबाद में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

अहमदाबाद, 23 जनवरी (वार्ता) गुजरात के अहमदाबाद में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिससे वहां अफरा तरी मच गयी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अहमदाबाद शहर के 12 स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और पुलिस की अन्य टीमों ने सकूल परिसरों की तलाशी शुरू कर दी। अब तक वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मामले दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई जारी है।

उल्लेखनीय है कि गांधीनगर और अहमदाबाद के कुछ स्कूलों को ऐसे ही ईमेल से धमकियां मिली थी लेकिन तब भी उन स्कूलों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

 

Next Post

जापान की कैबिनेट ने निचले सदन को भंग करने के निर्णय को मंजूरी दी

Fri Jan 23 , 2026
टोक्यो, 23 जनवरी (वार्ता) जापानी की कैबिनेट ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा को भंग करने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि आठ फरवरी को आम चुनाव होना है। इसी के मद्देनजर कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है। इस फैसले का पालन करते हुए दोपहर में निचले सदन को भंग कर […]

You May Like