टोक्यो, 23 जनवरी (वार्ता) जापानी की कैबिनेट ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा को भंग करने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि आठ फरवरी को आम चुनाव होना है। इसी के मद्देनजर कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है। इस फैसले का पालन करते हुए दोपहर में निचले सदन को भंग कर दिया जाएगा।
अक्टूबर में जापान की प्रधानमंत्री का पदभार संभालने वाली साने ताकाइची ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह शुक्रवार को 465 सीटों वाले निचले सदन को भंग कर देंगी।
