जबलपुर: गढ़ा पुलिस ने देवताल तालाब के पास पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा रखा मिला जबकि पुलिस को पिस्टल रखे होने की सूचना मिली थी।टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि देवताल तलाब के पास एक युवक खड़ा है जो पिट्ठू बैग टांग कर खडा है जिसमेें पिस्टल रखी हुई है।
सूचना पर घेराबंदी कर सौरभ रजक पिता नीलू रजक 24 वर्ष निवासी बारहा पिण्डरई थाना बरेला को पकड़ा गया जो तलाशी लेने पर पिट्टू बैग के अंदर एक पॉलीथीन के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये 402 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पूछताछ करने पर प्रत्येक मंगलवार एक व्यक्ति सिहोरा बाजार में बस स्टैण्ड में मिलता है जो गांजा बेचता है जिसने उसे अपना नाम पता मोबाईल नम्बर नहीं दिया, उसी व्यक्ति से उसने 10 हजार रूपये में उक्त गांजा खरीद कर छोटी छोटी पुडिया बनाकर बेचने आया है।
