
श्योपुर। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने अधिकारियों को नियमित फील्ड भ्रमण, योजनाओं की समीक्षा और सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई व लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 7 अगस्त से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होगा। क्लस्टर स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाया जाएगा तथा प्राप्त आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के दौरान संबल योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन, आयुष्मान कार्ड, फार्मर आईडी, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की समीक्षा होगी। कलेक्टर ने बताया कि अगस्त माह में मुख्यमंत्री के संभावित श्योपुर दौरे की भी तैयारी की जा रही है।
