अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत

नीमच। जिले में एक सडक़ हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मनासा थाना क्षेत्र के बरडिया जागीर और पिपलियारावजी गांव के बीच शुक्रवार रात यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान सिटी थाना क्षेत्र के सावन गांव निवासी हरीश जाटव (21) के रूप में हुई है।

राहगीरों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया

घटना के समय हरीश अपनी बाइक से मनासा से अपने गांव सावन लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हरीश को मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी

शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में जिला अस्पताल में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी है।

Next Post

भाजपा मनाएगी पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष - श्रीमती खंडेलवाल

Sat Feb 1 , 2025
नीमच। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटलबिहारी वाजपाई की जन्मजयन्ती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन इस बार पार्टी ने यह तय किया है की अटल जी के जन शताब्दी वर्ष होने के उपलक्ष में पार्टी जिला ,मंडल व शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित […]

You May Like