नहर में मिली युवक की लाश

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत झांसी माइनर नहर में एक युवक की लाश उतराती मिली। मृतक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ इसका पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार पिता बेडीलाल चौधरी 42 वर्ष निवासी झांसी ने सूचना दी कि उसका खेत कैनाल नहर से लगा है।

घर से ट्रेक्टर मे खाद्य लेकर घर जा रहा था तभी झांसी माइनर नहर के पास पहुंचा तो उसी के सामने बनी नहर जहां से लोहे का पाईप बीचो बीच डला है उसी पाईप में काफी कचरा एवं एक अज्ञात पुरूष उम्र करीब 35 से 40 वर्ष का शव औंधा पड़ा मिला जो करीब तीन चार दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए है।

Next Post

27 अगस्त को रिलीज होगी ‘वश विवश लेवल 2’

Thu Aug 21 , 2025
नई दिल्ली,  गुजराती सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘वश’ की अगली कड़ी ‘वश विवश लेवल 2’ 27 अगस्त को रिलीज होगी। वर्ष 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘वश’ ने न सिर्फ़ रिकॉर्ड तोड़े बल्कि सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता और गुजराती सिनेमा को नया आयाम दिया।‘वश’ की अगली कड़ी […]

You May Like