
ग्वालियर। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत ग्वालियर में वायु सुधार हेतु जन जागरूकता कार्य के अंतर्गत मेगा ड्राइव फॉर माइक्रो डस्ट क्लीनिंग प्रोग्राम के तहत राठौर प्रतिमा बिरला नगर से गोले का मंदिर तक अभियान चलाकर सड़कों की साफ सफाई कराई गई तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर की वायु सुधार हेतु अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज मेगा ड्राइव फॉर माइक्रो डस्ट क्लीनिंग प्रोग्राम के तहत राठौर प्रतिमा बिरला नगर से गोले का मंदिर तक अभियान चलाकर सड़कों पर झाड़ू, कचरा ठियों को साफ करना, सार्वजनिक शौचालयों एवं टॉयलेट को साफ करना, पेंटिंग प्रतियोगिता, सीएनडी वेस्ट सफाई, अतिक्रमण हटाना, बिरला नगर पुल से धूल की सफाई कराई गई इसके साथ ही पीयूसी चेकिंग एवं यातायात को लेकर आमजन को जागरूक किया गया। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत सुबह 7 बजे से फूलबाग से किला गेट तक जागरूकता अभियान अंतर्गत मानव श्रृंखला भी बनाई गई।
