
इंदौर। यातायात पुलिस के विशेष जांच अभियान के दौरान रसोमा चौराहे पर एक युवक चोरी की बाइक धक्का मारते हुए पकड़ा गया।
बाइक एमपी 45 जेड बी 3122 को धकाते युवक ने पेट्रोल खत्म होने की बात कही, लेकिन पूछताछ में वह टालमटोल करता रहा। कागज़ न दिखाने पर आरक्षक शेर सिंह ने सूचना सूबेदार अमित यादव को दी। चेचिस नंबर से जांच करने पर बाइक का असली नंबर एमपी 09 वी आर 6199 निकला।
बाइक मालिक ललित श्रीवास्तव से संपर्क पर पता चला कि वाहन पीथमपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ था, जिस पर पहले से ही धारा 379 का दर्ज है। पुलिस ने वाहन और संदिग्ध युवक को विजयनगर थाना के सुपुर्द किया।
