Dilip Buildcon IT Raid दूसरे दिन भी छापेमारी, करोड़ों की अघोषित आय के सुराग 

भोपाल। आयकर विभाग की टीम ने दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन भी मंगलवार को कार्रवाई जारी रखी. विभाग की टीमें सुबह से ही विभिन्न ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच में जुटी रहीं.

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए हैं.

विभाग की कार्रवाई का दायरा भोपाल के अलावा कंपनी से जुड़े अन्य शहरों तक फैला हुआ है. पंजाब के अमृतसर से आई टीम ने भोपाल के चूनाभट्टी स्थित ग्रुप के मुख्यालय पर तलाशी अभियान जारी रखा.

बताया जा रहा है कि आयकर अधिकारियों को वित्तीय लेन-देन और प्रोजेक्ट संबंधी कई संदिग्ध रिकॉर्ड मिले हैं, जिनकी जांच जारी है. विभाग इस बात की तहकीकात कर रहा है कि कंपनी के खातों में वास्तविक आय और कर भुगतान के बीच कोई असंगति तो नहीं है.

इस बीच, ग्रुप से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से भी विभाग द्वारा पूछताछ की जा रही है. आयकर विभाग की यह कार्रवाई बुधवार को भी जारी रह सकती है.

Next Post

मालखाने में रखे 55 लाख रुपए और 10 लाख के जेवर गायब

Tue Oct 14 , 2025
बालाघाट। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने में मालखाने में रखे 55 लाख रुपए नकदी और 10 लाख रुपए के सोने-चांदी गहने गायब हो गए हैं। मालखाने का इंचार्ज इन पैसों को जुए में हार गया है। खुलासा तब हुआ जब फरियादी थाने में अपने पैसे लेने पहुंचा। पुलिस ने इस […]

You May Like