देवास रोड पर युवती को अज्ञात वाहन ने कुचला

उज्जैन। देवास रोड पर एक बार फिर देर रात हुई दुर्घटना में युवती की मौत हो गई। सडक़ पार करते समय हुए हादसे में अज्ञात वाहन होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है। नरवर थाना पुलिस ने बताया कि रात 11 बजे के लगभग नरवर के मोड पर सडक़ दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। इस दौरान सामने आया कि दुर्घटना में पायल पिता फूल सिंह शाक्य 21 साल निवासी कल्याणपुरा की मौत हुई है।

मामले की जांच शुरू की गई तो पता चला कि पायल खेत पर बने मकान में परिवार के साथ रहती थी रात में कुछ काम से वह निकली थी और वापस घर लौटते समय सडक़ पार करने के दौरान दुर्घटना हुई है। थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है रात का समय होने पर अज्ञात वाहन की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज देखे जा रहे हैं जल्द ही वाहन का पता लगा लिया जाएगा। विदित हो कि देवास रोड पर आए दिन दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले माह भी हुई दुर्घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा था। उन्होंने करीब 3 घंटे तक इंदौर उज्जैन देवास हाईवे पर चक्काजाम कर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन से चर्चा की थी। लेकिन देवास रोड पर दुर्घटनाओं का ग्राफ काम नहीं हो रहा है।

Next Post

स्टाइपेंड में भेदभाव के खिलाफ आयुर्वेद डॉक्टरों में आक्रोश, रीवा से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल

Sat Oct 3 , 2026
रीवा। शासकीय आयुर्वेद कॉलेजों में स्टाइपेंड विसंगति को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। रीवा शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के फाइनल ईयर और इंटर्नशिप के छात्रों ने एलोपैथी इंटर्न्स के समान 21,500 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड की मांग की है। जूडा अध्यक्ष डॉ. मयंक त्रिपाठी ने बताया कि एलोपैथी […]

You May Like