
भोपाल। कोलार क्षेत्र के महाबली नगर में एक उपभोक्ता जितेंद्र रायजादा के परिसर में लगे स्मार्ट मीटर को जानबूझकर जलाने के मामले में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने थाना कोलार में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। कंपनी ने कहा कि तकनीकी जांच में पाया गया कि मीटर में किसी प्रकार की ओवरलोडिंग या विस्फोट के संकेत नहीं हैं।
मीटर पर केवल 0.28 से 1.0 एम्पीयर लोड था, जबकि उसकी क्षमता 10 से 60 एम्पीयर तक है। मीटर का तापमान भी सामान्य था और इसके टर्मिनल सुरक्षित पाए गए। जांच में सामने आया कि मीटर को बाहरी स्रोत से जलाया गया, जो सामान्य विद्युत दोष नहीं है।
कंपनी ने कथित स्मार्ट मीटर फटा संबंधी बातों को भ्रामक बताया और कहा कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा भारतीय मानकों पर खरे उतरते हैं।
