सभापति तोमर ने किया जलविहार परिषद पर ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

ग्वालियर: सभापति मनोज सिंह तोमर ने आज 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फूलबाग जल विहार स्थित परिषद कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला, सचिव बृजेश श्रीवास्तव , भागचंद कुंदवानी सहित निगम परिषद के सभी कर्मचारी एवं फायर ब्रिगेड व अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

निगम परिषद कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान सभापति तोमर ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही गौरव का दिवस है, इस दिवस को हम सभी को मिलकर हर्षोल्लास के साथ अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर मनाना चाहिए। इस अवसर पर सभापति तोमर ने स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वयं अपने हाथों से मुंह मीठा कराया।

Next Post

कांग्रेस ने विरोध में कैंडल मार्च निकाला

Fri Aug 15 , 2025
सतना :जिला कांग्रेस कमेटी सतना द्वारा संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  द्वारा राष्ट्र ब्यापी ” वोट चोर-गद्दी छोड़” कैंडिल मार्च का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय जय स्तम्भ चौक सतना से प्रारंभ किया जाकर पन्नीलाल चौक तक निकाली गई।जिसमें उपस्थित रहे–दिलीप मिश्रा , मकसूद अहमद,सिद्धार्थ […]

You May Like