बागेश्वर में बुजुर्ग महिला को तेंदुआ ने उतारा मौत के घाट

बागेश्वर, 08 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर में एक बुजुर्ग महिला को तेंदुआ ने अपना शिकार बना लिया। महिला की मौत हो गई है।

बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार छाती मनकोट गांव निवासी देवकी देवी पत्नी कृष्णानंद (63) बुधवार शाम को जंगल में आग बुझाने गयी थी। बताया जा रहा है कि जब महिला घर नहीं पहुंची ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका पर जंगल में ख़ोज की। मौके पर राजस्व, वन, पुलिस की टीम भी पहुंच गयी। सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

उप प्रभागीय वनाधिकारी के अनुसार महिला का शव देर रात को मालता के जंगल से मिला। बताया जा रहा है कि महिला को तेंदुआ ने मौत के घाट उतार दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई गतिमान है।

 

 

Next Post

PM आवास योजना घूसकांड: ग्राम पंचायत सचिव को 3 साल का सश्रम कारावास

Thu Jan 8 , 2026
छतरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के एक मामले में लोकायुक्त विशेष न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम पंचायत सचिव को सजा सुनाई है। ग्राम पंचायत कदारी के तत्कालीन सचिव भरत वर्मा को अदालत ने योजना की किस्त जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का दोषी पाते हुए तीन […]

You May Like