केवलारी में डबल मर्डर, स्थिति तनावपू्र्ण, अनेक दुकानों और वाहनों में लगाई गई आग

सिवनी: जिले के केवलारी में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जानकारी अनुसार केवलारी नगर में परासपानी निवासी भूपेश बघेल और अमन बघेल की चाकू मार का निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना देर रात की बताई जा रही है। परिजनों ने केवलारी निवासी कमल ठाकुर और उसके परिजनों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। केवलारी में लोगों में भारी आक्रोश है, चक्का जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। और आक्रोशित भीड़ द्वारा केवलारी बस स्टैंड शराब दुकान सहित अनेक दुकानों एवं वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस स्थिति पुलिस अधीक्षक सहित जिले का पुलिस बल मौके पर पहुंचकर परिजनों और गुस्साए ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रहा है परंतु गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सिवनी मंडला राजमार्ग में मृतक के शवों को सड़क पर रखकर जाम कर कर दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को भगाने का आरोप लगाया है। वहीं इस घटना के बाद केवलारी नगर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Next Post

नशे में घिर रहा शहर, वायरल वीडियो से खुली पोल,जांच में जुटी पुलिस

Sat May 17 , 2025
इंदौर:देवी अहिल्या की नगरी और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली इस सांस्कृतिक नगरी में अब नशे का जहर तेजी से फैलता जा रहा है. ताजा मामला सुपर कॉरिडोर ब्रिज का है, जहां कुछ युवतियों और युवकों का गांजा पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो […]

You May Like

मनोरंजन