
भोपाल। महिला पुलिस थाने में एक युवती ने सालों से हो रही उसके दरिदंगी का किस्सा सुनाया. पीड़िता ने अपने माता-पिता और दो मामा के खिलाफ उसे नाबालिग उम्र से ही जबरन देह व्यापार में धकेलने की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि उसेक घर के लोग ही पिछले 6 साल से जबरन देह व्यापार करा रहे हैं. पीड़िता की उम्र जब 14 साल की थी तब से वह नरक का जीवन झेल रही है. वह रतलाम जिले की रहने वाली है. अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ वह जानकारी जुटाते हुए भोपाल पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. पीड़िता ने अपने ही माता-पिता और रिश्तेदारों पर बचपन से देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाए. उसके बयान के आधार पर महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए माता- पिता और दोनों मामा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. भोपाल में पुलिस ने जीरो केस पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित थाने को केस डायरी भेज दी है. पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि उसे कम उग्र से ही जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया. घर पर रोज ग्राहक बुलाए जाते थे और पैसों के बदले उसे दरिंदो के पास भेज दिया जाता था. पीड़िता ने बताया कि मना करने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं. पीड़िता ने कहा कि वह पढ़-लिखकर एक सामान्य जिंदगी जीना चाहती थी. कठिन हालातों के बीच उसने किसी तरह 12 वीं तक पढ़ाई पूरी की. भोपाल पहुंचने के लिए वह कॉलेज जाने का बहाना बनाकर वह घर से निकली थी. अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है.
