
सुसनेर। भादौ के पहले सोमवार को राजाधिराज भगवान नीलकंठेश्वर और ओंकारेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली गई. फूलों से सजी पालकी में विराजमान महादेव के स्वागत में नगरवासियों ने पलक पांवड़े बिछा दिए. डीजे की धुन पर नाचते-गाते हजारों भक्त, फूलों की वर्षा, भूतों की बारात और अखाड़ों के हैरतंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे.कंठाल नदी तट स्थित मंदिर में महारुद्राभिषेक और आरती के बाद सवारी नगर भ्रमण पर निकली.शाम को चम्पा मंदिर में हरिहर मिलन, आतिशबाजी और प्रसादी वितरण हुआ.विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा व अल्पाहार से स्वागत किया. पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा.
