मासूम बेटे की हत्या पर पति-पत्नी को आजीवन कारावास

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के एक दंपत्ति को अपने 5 माह के मासूम बेटे अभि साहू की हत्या के मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश देवसर विजय कुमार सोनकर ने आजीवन कारावास और पाँच-पाँच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई. घटना 28 मार्च 2019 की है, जब मां राधा देवी ने बेटे के कुएं में गिरने की सूचना दी थी.जांच में पता चला कि बच्चा स्वयं नहीं गिर सकता था और पति-पत्नी में विवाद के कारण आरोप था कि अभि, रवि का बेटा नहीं है.पुलिस विवेचना में हत्या की पुष्टि हुई। 7 जून 2021 को अभियोग पत्र प्रस्तुत कर सुनवाई हुई और साक्ष्यों के आधार पर दोनों को दोषी ठहराया गया.

Next Post

पुतिन ने अमेरिका में त्रिपक्षीय बैठक पर आर्मेनियाई प्रधानमंत्री से फोन पर की बात

Mon Aug 11 , 2025
माॅस्को/येरेवान, 11 अगस्त (वार्ता) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान के साथ फोन पर बातचीत की और वाशिंगटन में उनके, अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुयी त्रिपक्षीय बैठक पर चर्चा की। क्रेमलिन ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्रेमलिन ने […]

You May Like