ग्वालियर: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षा कम्बाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट आज रविवार की सुबह ग्वालियर में 18 परीक्षा केन्द्र पर शुरू हुई। इस परीक्षा में 5 हजार 557 अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं। कम्बाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट को सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिये कलेक्ट्रेट के कक्ष क्र.-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका कॉन्टेक्ट नम्बर 0751-2446214 है।
कलेक्ट्रेट के अधीक्षक आई आर भगत (मोबा. 9425135143) को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा समाप्ति तक कंट्रोल रूम में परीक्षा से संबंधित शिकायत व सुझाव दिए जा सकेंगे।परीक्षा में भाग ले रहे छात्र प्रात: 7 बजे ही अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुँच गए थे। प्रात: 9 बजे के बाद केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा केन्द्र में किसी प्रकार के सामान रखने की व्यवस्था नहीं रखी गई। परीक्षा के नोडल अधिकारी का दायित्व संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह को सौंपा गया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा उप सचिव नारायण स्वामी एवं अनुभाग अधिकारी आदित्य विक्रम व शादाब अहमद को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
