राजगढ़: सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित साइबर जागरूकता अभियान के तहत नागरिकों के गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों को वापस किया गया. इस अवसर पर साइबर सेल राजगढ़ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रेस एण्ड रिटर्न के तहत बरामद 251 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए. बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 41 लाख है.
एसपी अमित तोलानी के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने आधुनिक तकनीक एवं पोर्टल की सहायता से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया. मोबाइल फोन की बरामदगी केवल राजगढ़ जिले तक सीमित नहीं रही, बल्कि देवास, इंदौर, टीकमगढ़, शाजापुर, उज्जैन, भोपाल, रतलाम, आगर-मालवा, अशोकनगर, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, खरगोन, धार, ग्वालियर, रीवा, शिवपुरी, भिण्ड, मंदसौर सहित अन्य जिलों तथा बिहार, राजस्थान, गुजरात एवं उत्तर प्रदेश से भी की गई.
