गुटखा न देने पर हत्या करने वाले तीनों आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सागर। थाना बरायठा थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के जघन्य प्रकरण में 72 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

थाना बरायठा अंतर्गत ग्राम धवारा में आपसी विवाद के दौरान घटना घटित हुई।फरियादी पक्ष के अनुसार, मामूली बात (गुटखा मांगने) को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गंभीर मारपीट में बदल गया।गुटखा देने से इंकार करने पर आरोपी राजेश अहिरवार एवं उसके भाई बीरन अहिरवार द्वारा मारपीट शुरू की गई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर आरोपीगण राजेश, बीरन एवं गोकल अहिरवार ने लाठी एवं पत्थरों से हमला कर बाबूलाल, खिलान एवं विनोद अहिरवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना में खिलान अहिरवार के सिर में गंभीर चोट आई, जिसकी उपचार के दौरान बीएमसी अस्पताल सागर में मृत्यु हो गई, जबकि अन्य घायल व्यक्तियों का उपचार कराया गया।

पुलिसने, धारा 296(बी), 115(2), 103(1), 3(5) BNS

के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपीराजेश अहिरवार,

बीरन अहिरवार(दोनों निवासी ग्राम धवारा) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। तीसरे आरोपी

गोकल अहिरवारको मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Next Post

​NSUI का हल्ला बोल: स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को सौंपा विस्तृत डोजियर

Tue May 5 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अपना आंदोलन तेज करते हुए मंगलवार को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को विस्तृत डोजियर सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी और एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार सहित […]

You May Like