चंद्राकर की हत्या में शामिल अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा: साय

रायपुर 03 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के समाचार को अत्यंत दु:खद बताते हुए कहा कि इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

श्री साय ने शुक्रवार को कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं।

श्री साय ने ‘एक्स’ पर अपने ट्वीट में श्री चंद्राकर की हत्या को अत्यंत ही हृदयविदारक बताते हुए कहा कि मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा,“इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।ॐ शांति।”

गौरतलब है कि श्री चंद्राकर पिछले तीन दिनों से लापता थे। आज एक ठेकेदार के घर से उनका शव बरामद किया गया। आशंका जताई जाती है कि उनकी हत्या कर शव को उक्त परिसर में फेंक दिया गया।

 

Next Post

पैनल का गठन करने के लिए चयन समिति गठित

Fri Jan 3 , 2025
भोपाल, 03 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिये पैनल का चयन करने के लिए चयन समिति का गठन किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चयन समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रूपेश चंद्र वार्ष्णेय होंगे। इसके अलावा राज्य के मुख्य सचिव […]

You May Like