यूक्रेन में रूसी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हुई

कीव, 15 नवंबर (वार्ता) यूक्रेन में राजधानी कीव और अन्य शहरों में शुक्रवार तड़के रूस के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है और 35 घायल हुए हैं।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि रूस ने रातभर यूक्रेन की राजधानी पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जिससे कई महत्वपूर्ण ठिकानों को नुकसान पहुंचा। हमलों में कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिसमें लवीव, लुत्स्क और चेर्नित्सि जैसे शहरों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा।

उन्होंने बताया कि यूक्रेन पर कुल मिलाकर 430 ड्रोन और 19 मिसाइलों से हमला किया गया, जिनमें तीन किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलें और एक जिरकोन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल शामिल हैं।

 

 

Next Post

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारत को 189 रन रोका, मिली 30 रनों की बढ़त

Sat Nov 15 , 2025
कोलकाता, 15 नवंबर (वार्ता) साइमन हार्मर (चार विकेट) और मार्को यानसन (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 189 रन के स्कोर पर समेट दिया। हालांकि भारत को 30 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त […]

You May Like