पटना-इंदौर एक्सप्रेस के शौचालय में मिला भ्रूण, ट्रेन में यात्री का मोबाइल चोरी

इंदौर. पटना-इंदौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय में शनिवार को लावारिस भ्रूण मिलने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर से सूचना मिलने पर जीआरपी ने भ्रूण को एमवाय अस्पताल भिजवाया है, इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में ट्रेन में मोबाइल चोरी का मामला भी दर्ज किया है. दोनों मामलों में जांच की जा रही है.
पुणे से इंदौर आ रहे तिलक नगर में रहने वाले अभिषेक कश्यप का सैमसंग मोबाइल दौंड-इंदौर एक्सप्रेस में चोरी हो गया. वे 16 सितंबर को ट्रेन के ए 2 कोच में बर्थ नंबर 38 और 39 पर परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे. लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद नींद खुली तो चार्जिंग पर लगा 35 हजार रुपए कीमत का मोबाइल गायब मिला। सिकंदराबाद एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी की घटना का क्षेत्र कटनी जीआरपी के अंतर्गत आने पर केस डायरी वहां भेज दी.

इसी तरह एमआईजी क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में रहने वाली प्रतीक्षा शुक्ला 11 अक्टूबर को जनरल कोच में परिवार के साथ मैहर से जबलपुर जा रही थीं. कटनी स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि उनकी मां के पर्स में रखा सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल चोरी हो गया है. जीआरपी इंदौर ने शून्य पर प्रकरण दर्जकर केस डायरी जीआरपी कटनी भेज दी है. इंदौर रेलवे स्टेशन पर इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर लगने के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया. रेलवे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में भी प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

हर पात्र बसाहट तक बिजली पहुंचाना प्राथमिकता: रामनिवास

Sun Oct 18 , 2026
सिंगरौली: विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और विकास कार्यों की प्रगति तेज करने के उद्देश्य से विधायक रामनिवास शाह ने बिलौंजी स्थित विधायक कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में छूटे हुए टोले-मोहल्लों में विद्युतीकरण, भूमिगत विद्युत केबलिंग की […]

You May Like