मप्र युवा कांग्रेस चुनाव: 4 लाख से ज्यादा युवाओं ने ली सदस्यता, अध्यक्ष के लिए 18 दावेदार

भोपाल:मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। बीते 10 दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 4 लाख से अधिक युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर चुनाव में सक्रिय भागीदारी दिखाई है। सदस्यता और चुनाव की यह प्रक्रिया आगामी 19 जुलाई तक चलेगी।युवा कांग्रेस ने इस बार चुनाव को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है, जिसमें सदस्यता शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है।

युवा मतदाता डिजिटल माध्यम से ही अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट कर रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अब तक कुल 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।पार्टी नेताओं का कहना है कि इस प्रक्रिया से संगठन को मजबूत नेतृत्व मिलेगा और युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

Next Post

नेहा धूपिया ने मुंबई से सूरत तक वंदे भारत ट्रेन यात्रा की, बचपन की यादों में खो गयी

Mon Jun 30 , 2025
मुंबई, 30 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस से मुंबई से सूरत तक एक खास ट्रेन यात्रा की, जो केवल सफर नहीं बल्कि उनकी बचपन की यादों को ताजा करने वाला अनुभव बन गया। सुबह-सुबह की यह यात्रा नेहा धूपिया को पुराने दिनों […]

You May Like