कानून व्यवस्था मजबूत करने आधी रात को सड़कों पर उतरीं सीहोर एसपी, तीन थानों का किया औचक निरीक्षण

सीहोर। कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने शनिवार देर रात थाना दोराहा, श्यामपुर एवं इछावर का निरीक्षण किया.

रात्रि गश्त, सीसीटीएनएस संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई तथा लंबित अपराधों के निराकरण की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

एसपी श्रीमती सक्सेना सबसे पहले रात 12 बजे थाना दोराहा पहुंचीं, जहां उन्होंने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं सीसीटीएनएस प्रणाली के संचालन की जांच की. उन्होंने रात्रि गश्त में तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए. साथ ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण करने को कहा. रात 1. 30 बजे उन्होंने थाना श्यामपुर का निरीक्षण किया. यहां माइक्रो बीट सिस्टम की समीक्षा करते हुए असामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए. एसपी ने थाने रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था का निरीक्षण कर रखरखाव को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए. साथ ही लंबित अपराधों एवं जप्ती माल के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया. निरीक्षण के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक रात 3 बजे थाना इछावर पहुंची. यहां उन्होंने थाने के रिकॉर्ड एवं फाइलों के रखरखाव पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें शीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए. उन्होंने लंबित अपराध, चालान, मर्ग एवं शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक लंबित न रहे.

Next Post

लालघाटी गुफा मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कल से, निकली भव्य कलश यात्रा

Sun May 17 , 2026
भोपाल। राजधानी के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में 18 मई से 24 मई तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री यंत्रार्चन कार्यक्रम के पूर्व रविवार को भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा लालघाटी चौराहे से प्रारंभ होकर गुफा मंदिर स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा […]

You May Like