ऑनलाइन गेम में हार के बाद विवाद में युवक ने ली थी दोस्त की जान

इंदौर: बेटमा थाना क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. ऑनलाइन गेम में रुपए हारने के विवाद में 19 वर्षीय युवक ने अपने ही परिचित की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.घटना 7 मई की है, जब घाटाबिल्लौद निवासी समीर पटेल की अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक इंदौर ग्रामीण राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी और एसडीओपी संघप्रिय सम्राट ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे. थाना प्रभारी मीना कर्णावत के नेतृत्व में दो टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई.

आपस में दोस्त थे समीर पटेल और रमजान पटेल
मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही रमजान पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि समीर पटेल उसका दोस्त था. मोबाइल पर ऑनलाइन गेम में रुपए हारने के कारण दोनों के बीच विवाद हो गया था. गुस्से में आकर उसने समीर पटेल पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस पर पुलिस ने आरोपी रमजान पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम घाटाबिल्लौद को गिरफ्तार कर लिया है. उसके कब्जे से एक पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है, आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है.

Next Post

अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज

Tue May 12 , 2026
एशियन अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत की 8 महिला मुक्केबाज फाइनल में पहुंचीं, जबकि 4 ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। लड़कों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। एशिया बॉक्सिंग अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में इस बार भारत की बेटियों का जलवा देखने मिला है, उन्होंने इसमें अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। […]

You May Like