श्री गोविंदगंज रामलीला का निकला चल समारोह, झांकियों ने मोहा मन

जबलपुर। श्री गोविंदगंज रामलीला समिति द्वारा विजयादशमी के उपलक्ष्य में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। यह चल समारोह मिलौनीगंज से प्रारंभ होकर तीन पत्ती तक पहुँचा, जहां से मुख्य दशहरा चल समारोह की आगवानी की गई। इसके साथ ही मुख्य चल समारोह की विधिवत शुरुआत हुई। समारोह में पारंपरिक और समकालीन विषयों को दर्शाती विभिन्न झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रमुख झांकियों में नाग पाश, गरुण-रावण युद्ध, माखन चोर नन्द किशोर, आत्मनिर्भर भारत, ट्रंप का टेरिफ वार, भारत का स्वदेशी प्रहार, आदि मानव, शिवगणों द्वारा शिव पूजा, और देवमाता सुरता द्वारा हनुमान परीक्षा, ऑपरेशन सिंदूर जैसी जीवंत झांकियां शामिल थीं।

जुलूस के अंत में श्री राम और रावण के बीच हुए युद्ध का प्रदर्शन भी हुआ, जिसमें राम रावण अंतिम युद्ध कर रहे थे। इस अवसर पर श्री गोविंदगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष पंडित अनिल तिवारी सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

गांधी जयंती पर कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

Thu Oct 2 , 2025
जबलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज शहर के टाउन हॉल में कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने पहुंचकर बापू को याद किया। टॉउन हॉल कैंपस में जितनी बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे, उतने ही भाजपा के नेता ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित […]

You May Like