वृद्ध की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

रीवा, जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेल्ही में कुएं से पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और देखते ही देखते एक ही परिवारों के दो घरों के सदस्यों के बीच जमकर लाठी चल गई. इस दौरान 72 वर्षित दादीबल शुक्ला की मौत हो गई जबकि भैयालाल शुक्ला और देवराज शुक्ला हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डेल्ही निवासी ददीवल शुक्ला उम्र 72 वर्ष और भैयालाल शुक्ला देवराज शुक्ला एक ही परिवार के हैं जिनके बीच सामूहिक कुएं से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ और बीते 8 तारीख को खूनी संघर्ष में बदल गया.

इस दौरान गंभीर रूप से घायल ददीवल शुक्ला को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत ने तत्काल भैयालाल शुक्ला और देवराज शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया और हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

Next Post

दिल्ली में प्रदर्शनों का असर ग्वालियर तक, कई ट्रेनें रद्द

Sat Oct 10 , 2026
ग्वालियर। राजधानी दिल्ली में चल रहे राजनीतिक प्रदर्शनों और बिगड़ी कानून व्यवस्था का असर अब ग्वालियर-चंबल अंचल के रेल यात्रियों पर पड़ने लगा है। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ऐन वक्त पर ट्रेनों को रद्द और पुनर्निर्धारित किए जाने से ग्वालियर स्टेशन पर यात्रियों को भारी […]

You May Like