इंदौर:ड्रॉय डे के दौरान ही आबकारी विभाग ने भी एक युवक को बाइक से अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी बाइक के पीछे बंधे दो प्लास्टिक बैग में देशी शराब के 100 पाव छिपाकर ले जा रहा था. कार्रवाई के दौरान बाइक भी जब्त कर ली गई. आबकारी विभाग की राजमोहल्ला वृत्त की टीम 15 अगस्त को शहर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान दोपहिया वाहन नम्बर एमपी 09 एक्सएम 6919 को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई. बाइक के पीछे बंधे दो प्लास्टिक बैग खोलने पर उनमें 50 पाव देशी मदिरा प्लेन और 50 पाव देशी मदिरा मसाला मिला. 100 पाव देशी शराब पाई गई. इस पर बाइक चालक योगेश पिता कालू गुड़िया उम्र 20 साल, निवासी लक्ष्मीनगर काकड़, इंदौर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Next Post
गोविंदगढ़ तालाब में शुरू हुआ पानी का रिसाव
Mon Aug 17 , 2026
रीवा और मैहर जिले की सीमा पर स्थित विंध्य क्षेत्र के बड़े तालाब गोविंदगढ़ तालाब में लगातार जलभराव के चलते पानी धीरे धीरे कर के बाहर निकलने लगा है। तालाब में रिसाव की खबर सामने आते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता […]

You May Like
-
2 months ago
खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में फिर से शपथ ली
-
3 months ago
न्याय के लिए भटकती महिला ने एसपी ऑफिस में खाया जहर