पिपरी नहर में बहा युवक, एन डी आर एफ की टीम लगी खोजबीन में 

गोगावां (खरगोन). समीपस्थ ग्राम दयालपुरा व पिपरी के बीच से निकल रही इन्दरा सागर की नहर में बुधवार दोपहर में खामखेडा चौकी के अन्तर्गत आने वाले दुर्गापुर का रहने वाला अनिरुद्ध पिता जगदीश यादव 33वर्ष बह गया. गोगावां टी आई दिनेश सोलंकी ने बताया की बुधवार दोपहर में सूचना मिली की ग्राम दयालपुरा मे अपनी बुआ के घर मेहमान बनकर आया अनिरुद्ध नाम का युवक यहाँ से गुजर रही नहर में डूब गया है. सूचना मिलते ही गोगावा पुलिस की टीम तुरंत नहर पर पहुंची. बताया जा रहा है कि नहर में पानी अधिक होने से तैराकों को शाम तक अनिरुद्ध नहीं मिल पाया था. वहीं टीआई सोलंकी ने खरगोन से एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया, जो देर शाम तक शव की तलाशी में लगे हुए थे. अन्धेरा होने से समाचार लिखे जाने तक अनिरुद्ध का कोई पता नहीं चल पाया था. नहर के चारों ओर लोगों की भीड लगी थी.

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Wed Feb 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 फरवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली […]

You May Like