शादी में ससुर और दामाद फेंकने लगे पत्थर, बुलानी पड़ गई पुलिस

ग्वालियर: यहां कंपू इलाके में एक शादी हो रही थी, जहां ससुर और दामाद के बीच कुछ कहा-सुनी हुई. शराब के दौरान हुई ये मामूली बहस इस कदर बढ़ गई कि बड़ा विवाद हो गया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे. इससे मौके पर हड़कंप मच गया और शादी की तैयारी को बीच में ही रुकवाना पड़ा. दरअसल, घटना जवाहर कॉलोनी हरिजन बस्ती की है, जहां शादी समारोह के दौरान ससुर और दामाद ने शराब पी रखी थी. किसी बात पर दोनों में बहस हो गई, जो जल्दी ही मारपीट और फिर पत्थरबाजी में बदल गई. झगड़े के दौरान कई घरों के शीशे टूट गए और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा.

इस पत्थरबाजी से इलाके में डर और अफरातफरी मच गई. लोग अपने घरों में छुपने को मजबूर हो गए. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं. इसके बाद आपा-धापी में पुलिस को इत्तिला दी गई.जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया. दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया. थाने में दोनों ने इसे पारिवारिक विवाद बताकर समझौता कर लिया. पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है. अगर कोई और शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने की भारतीय राजदूत जॉर्ज से मुलाकात, एमपी-जापान के रिश्तों की मजबूती पर हुई बात

Tue Jan 28 , 2025
 सीएम डॉ मोहन यादव 31 जनवरी तक जापान यात्रा पर  जीआईएस के लिए उद्योगपतियों-निवेशकों को देंगे आमंत्रण  लोगों को बताएंगे क्यों करें मध्य प्रदेश में निवेश टोक्यो/भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की। […]

You May Like