रोगी कल्याण के खाते में लाखों जमा,मरीज को ठंडा पानी भी नसीब नही

सतना।सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय सतना की रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी सभा की मंगलवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जिला चिकित्सालय में पार्किंग और चिकित्सा सेवाओं के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिये गये। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी, डीन मेडीकल कॉलेज सतना एस.डी. गर्ग, सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, आरएमओ डॉ. शरद दुबे, डॉ. अमर सिंह, डॉ. विजेयता राजपूत, लोक निर्माण तथा पीआईयू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी समिति सदस्य उपस्थित रहे। यहाँ वाहन पार्किंग की नवीन निविदा में 2 लाख 94 हजार प्रतिमाह की दर प्राप्त हुई है। कलेक्टर ने निविदा की शर्तों और अनुबंधों का पालन करते हुए अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिला चिकित्सालय परिसर ट्रामा यूनिट के सामने वाहन पार्किंग का संचालन किया जायेगा। जनसुनवाई के माध्यम से रोगी कल्याण समिति को प्राप्त आवेदनों के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

Next Post

पंजरेह बंधा, पचौर गांव में रेत का अवैध परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त 

Tue Apr 8 , 2025
सिंगरौली। जिलें में गौण खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला एवं एसपी ने खनिज अधिकारियो को सख्त निर्देश दिया है। खनिज विभाग की टीम ने जिले के अलग अलग स्थानो से 4 ट्रेक्टर वाहनो को अवैध रेत […]

You May Like