…तो क्या मुलताई-बैतूल हाईवे पर अवैध रूप से रोके जा रहे वाहन? NHAI प्रबंधक के बयान से मचा हड़कंप

मुलताई। नेशनल हाईवे मुलताई बैतूल रोड पर आरटीओ चेक पोस्ट ससुंद्रा के सामने परिवहन विभाग विभाग द्वारा बेरीकेड्स लगाकर हाईवे पर वाहनों की जांच के नाम पर ट्रैफिक रोका जा रहा है। इस संबंध मे विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियो से अनुमति नही ली गई है। जिससे हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वहीं हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह से बैरिकेट लगाने के संबध में विभाग को राष्‍ट्रीय राजमार्ग से अनुमति लेना आवश्‍यक है। लेकिन संबधित विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई अनुमति प्राप्‍त नही की गई है। जानकारों का मानना है राष्‍ट्रीय राजमार्ग को बिना अनुमति किसी भी प्रकार अवरूद्व नही किया जा सकता, यदि परिवहन विभाग के अधिकारी वाहनों की जांच करते है तो उन्हें हाइवे छोड़कर चेकपोस्ट पर वाहन जांच की जानी चाहिए, जबकि यह देखने में आया है कि आरटीओ चेक पोस्ट के सामने जिले से बाहर के व्यक्ति खाकी कपड़े पहनकर हाईवे पर वाहनो को रोक रहे है, जिससे हाईवे बाधित हो रहा है, वहीं हाईवे से आने जाने वाले वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हमेशा ही दुर्घटना का भय बना रहता है, जो कि नियम विरुद्ध है।लेकिन परिवहन विभाग इसे चेक पाइंट बता रहा है।

इनका कहना …

बैरिकेट लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन रोकने की कोई अनुमति विभाग से नही ली गई।

युनुस खान
प्रबंधक राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नागपुर

Next Post

सुभाषवार्ड में 41 लाख रुपए की लागत से होगा 14 सीसी सड़कों का निर्माण

Sun May 31 , 2026
मुलताई। नगर के महावीर वार्ड में 41 लाख रुपए की लागत से 14 सीसी सड़को का निर्माण होगा, वहीं महावीर वार्ड मे जैन मंदिर के सामने सड़क पर 3 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक लगाई जाएगी। शनिवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार द्वारा भूमिपूजन कर […]

You May Like