
ग्वालियर। ग्वालियर के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाले विवेकानंद नीडम आरओबी का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल मंगलवार, 8 अप्रैल को वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व की उपस्थिति में करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष जेपी राजौरिया ने भारतीय जनता पार्टी एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बंधुओ, पार्षदों से उपस्थित रहकर इस आयोजन के साक्षी बनने का आग्रह किया है। कार्यक्रम 8 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे विवेकानंद नीडम पुल नाका चंद्रबदनी पर होगा।
