कूलर चोरी करने की कोशिश नाकाम 

जबलपुर। सिविक सेंटर क्षेत्र में सोमवार को एक ई-रिक्शा चालक द्वारा दुकान से कूलर चुराने की कोशिश को स्थानीय लोगों ने नाकाम कर दिया। युवक को रंगे हाथों पकड़कर पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक एक दुकान की ऊपरी मंजिल से कूलर उतारकर अपने ई-रिक्शा में रखकर ले जा रहा था। इसी दौरान मौके पर मौजूद शुभम शुक्ला व अन्य स्थानीय लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस उसे थाने ले गई है।

Next Post

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी और दोस्त को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

Mon Apr 7 , 2025
मुरैना। जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के सेंथरा अहीर गांव में प्रेमिका के बुलावे पर मिलने पहुंचे एक युवक और उसके दोस्त को प्रेमिका के परिजनों और गांव वालों ने 24 घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। भकरौली थाना दिमनी निवासी संदीप जाटव (18) अपने दोस्त के साथ प्रेमिका […]

You May Like