
भोपाल। राजधानी के ऐतिहासिक स्थल गौहर महल में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा भव्य फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने रचनात्मक परिधानों और अभिनव डिजाइनों का आकर्षक प्रदर्शन किया।
फैशन शो में पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का अनूठा संगम देखने को मिला। छात्रों ने स्थानीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प से प्रेरित कलेक्शन प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। ऐतिहासिक गौहर महल की पृष्ठभूमि में रैंप पर उतरे मॉडलों ने माहौल को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम में फैशन जगत से जुड़े विशेषज्ञ, शिक्षाविद, अभिभावक और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
