राशिफल-पंचांग : 06 जून 2025

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 06 जून 2025
वर्ष के प्रारंभ में राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, वर्ष के मध्य में तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, राज्य सम्मान मिलेगा, प्रभाव बना रहेगा, वर्ष के अन्त में पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, कार्य क्षेत्र में आकस्मिक रूकावटें आयेंगी, धन संकट का सामना करना पडेंगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को राज्य सम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को धन संकट का सामना करना पडेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक परेशानी आ सकती है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी.

—————————————————-

पंचांग 06 जून 2025:-

रा.मि. 16 संवत् 2082 ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी भृगुवासरे रात 5/3, हस्त नक्षत्रे दिन 7/57, व्यतिपात योगे दिन 11/51, वणिज करणे सू.उ. 5/15 सू.अ. 6/45, चन्द्रचार कन्या रात 9/12 से तुला, पर्व- निर्जला एकादशी व्रत, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

—————————————————-

आज का भविष्य: शुक्रवार 06 जून 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक महत्वाकांक्षी, दार्शनिक, विनम्र भाव का होगा, कला साहित्य लेखन एवं मनोरंजन में रूचि रहेगी, जन्म स्थान से दूर भाग्योदय होगा. यात्रा इनके लिये सदैव लाभकारी रहेगी. इनके मित्रों की संख्या सीमित होगी. सम्पादन के कार्य में सफलता मिलेगी.

—————————————————-

मेष- हौसले के बल पर कठिन कार्यो में सफलता मिलेगी, सुख समृद्धि में अभिवृद्धि होगी, मित्रों सेसहयोग प्राप्त रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी बांछनीय.

वृषभ- जो लोग आपसे नाराज चल रहे हैं, उनका अच्छा सहयोग मिलेगा, श्रम एवं प्रयास करते समय सावधानी रखें, लाभ प्राप्त होगा, अनायास विवाद की स्थिति से बचने की कोशिश करें.

मिथुन- मानसिक तनाव व आलस्य से छुटकारा मिलेगा, दूसरों के मामले में दखल न दें, आर्थिक समस्याओं का सरलतासे समाधान होगा, पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी.

कर्क- भावनात्मक संबंधों में चल रहे गतिरोध से निराशा होगी, दैनिक कार्यो में नियमितता आयेगी, स्वास्थ्य सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगा.

सिंह- आपको नई जिम्मेदारी संभालना पडेगी, आपसी सहयोग में कमी होगी, व्यवसाय में अधिक प्रयास करने से सफलता मिलेगी, मित्रों कुटुम्बियों से विवाद होगा.

कन्या- श्रेष्ठजनों की सहायता से भाग्योदय का अवसर मिलेगा, महत्वपूर्ण कार्यो में यश प्राप्त होगा, सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, कार्य योजना पूर्ण होगी.

तुला- शुभ समाचार मिलने का योग है, रूका पैसा मिलने से प्रसन्नता होगी, नौकरी संबंधी प्रयासों के लिये दिन अनुकूल एवं शुभ रहेगा, मित्रता उपयोगी रहेगी.

वृश्चिक- गलतियां सुधारकर आगे बढ़े, सफलता की राह आसान बनेगी, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी, सुख सम्मान एवं वैभव की वस्तुओं की प्राप्ति होगी, योजनाओं का विस्तार होगा.

धनु- नए संपर्को का लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्रा का योग है, स्त्री संतान के प्रति चिन्ता रहेगी, पारिवारिक सुख में कमी आयेगी.

मकर- कानूनी मसले सुलझेंगे, लेनदेन के मामले में अवरोध आ सकता है, कामकाज के प्रति अरूचि रहेगी, आलस्य को त्यागें, व्यवसायिक समस्या का समाधान होगा.

कुम्भ- मामूली बात पर कहा सुनी हो सकती है, अधिक भरोसे में कार्य करना अच्छा नहीं है, व्यवसाय के स्वरूप में परिवर्तन होगा, शत्रुओं के कारण दौड़धूप बढ़ेगी.

मीन- नए काम की रूपरेखा बनेगी, अधिकारियों का सहयोग न मिलने से परेशानी होगी, बौद्धिक क्षमता अस्थिरता दूर होगी, मित्रों से बैचारिक मतभेद होगा.

—————————————————-

व्यापार भविष्य:

ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से कपास, सूत, में मंदी के बाद तेजी का रूख बना रहेगा. तिल, तेल, अरंडी, लोहा, तांबा, पीतल, सरसों, के भाव में स्थिति सामान्य रहेगी. भाग्यांक 3987 है.

—————————————————-

Next Post

‘उफ्फ... ये लव है मुश्किल में अपने किरदार के लिये शब्बीर अहलूवालिया ने की कड़ी मेहनत

Fri Jun 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जानेमाने अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया ने सोनी सब के शो ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल में युग सिन्हा का किरदार निभाने के लिये कड़ी मेहनत की है। सोनी सब नई रोमांटिक-कॉमेडी पारिवारिक ड्रामा ‘उफ़्फ़… ये लव है मुश्किल’ के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इस […]

You May Like

मनोरंजन