हथकंडों से दबाव बनाता रहा लोकेंद्र तोमर,दी थी शिलोम जेम्स की पत्नी को धमकी

इंदौर:राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे हर दिन चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. सोमवार को जब क्राइम ब्रांच ने शिलोम जेम्स की पत्नी से पूछताछ की, तो उन्होंने लोकेंद्र तोमर की संदिग्ध भूमिका पर कई गंभीर आरोप लगाए.क्राईम ब्रांच सूत्रों के अनुसार शिलोम जेम्स की पत्नी ने पुलिस को बताया कि लोकेंद्र तोमर ने उन्हें खुले शब्दों में धमकी दी थी कि अगर उन्होंने शिलांग पुलिस की एसआईटी टीम को उनका नाम बताया तो वे इंदौर में नहीं टिक पाएंगी.

सिर्फ यही नहीं. लोकेंद्र ने महिला पर सोनम रघुवंशी का बैग गायब करने का भी दबाव डाला था. महिला ने बयान में बताया लोकेंद्र ने कहा था कि अगर बैग गायब नहीं किया तो बिल्डिंग के नाम पर जो तीन लाख रुपए डिपॉजिट किए हैं, वे भी वापस नहीं मिलेंगे. महिला के मुताबिक, शिलोम अक्सर अपने ससुराल आता-जाता था, लेकिन सोनम रघुवंशी के जेवर और लैपटॉप कब उनके घर लाए गए, इसकी जानकारी उसे भी नहीं थी. इससे साफ है कि मामले की परतें अभी और खुलनी बाकी हैं और शिलोम की भूमिका भी संदेह के घेरे में है.
चार साल पहले की लव मैरिज
पूछताछ में यह भी पता चला कि शिलोम ने करीब चार साल पहले लव मैरिज की थी. वह स्वयं क्रिश्चियन हैं, जबकि उनकी पत्नी हिंदू हैं. फिलहाल शिलांग पुलिस की एसआईटी, लोकेंद्र तोमर और शिलोम जेम्स की भूमिका को लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है. महिला के इस बयान ने लोकेंद्र की संदिग्ध भूमिका को और पुख्ता किया है. राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर बीतते दिन के साथ नए मोड़ सामने आ रहे हैं. पुलिस को उम्मीद है कि इन बयानों के आधार पर जल्द ही कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं, जो इस बहुचर्चित हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में निर्णायक साबित होंगे.

Next Post

वार्ड 85: नलों में कम आ रहा पानी, टैंकर पर निर्भर रहवासी

Tue Jul 1 , 2025
इंदौर:पानी की किल्लत से जुड़ा एक मामला वार्ड 85 में देखने को मिला है. यह क्षेत्र शहर की सीमा से लगा हुआ है जो कि फूटी कोठी क्षेत्र में आता है. वार्ड के ऋषि पैलेस में कई वर्षों से पानी किल्लत बनी हुई है जो पानी की लाइन क्षेत्र में […]

You May Like