सतना: कमिश्नर रीवा बीएस जामोद ने चित्रकूट पहुंचकर विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। चित्रकूट की समेकित विकास योजना का प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।
कमिश्नर ने सड़क, परिक्रमा पथ और अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिफिकेशन कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
