चित्रकूट दर्शन करने जा रहे लोगों की कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 मौतें

सतना।नेशनल हाईवे-43 पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 1 गंभीर घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृतकों की संख्या 5 हो गई है। मृतकों में दो से तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा शामिल हैं। सभी मृतक अनूपपुर जिले के मार्को परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं जो चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे।

मृतकों के नाम:

हादसे में अनूपपुर जिले के लीला गांव के सरपंच कुलपत सिंह (37), उनकी पत्नी एवं मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल सविता सिंह मार्को (32), प्रियंका सिंह (उम्र 24 वर्ष) खुशबू मार्को (उम्र 22 वर्ष) तथा 3 वर्षीय रुद्र प्रताप की मौत हो गई।

Next Post

डबरा से अगवा 3 साल का बच्चा सुरक्षित मिला, नरवर के जंगल से आरोपी गिरफ्तार

Thu Jul 9 , 2026
ग्वालियर। डबरा से अपह्त 3 वर्षीय मासूम को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी होतम प्रजापति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिवपुरी जिले के नरवर मगरोंनी के पास स्थित गांव बिलोनी के जंगल से बच्चे को बरामद किया गया। 10 पुलिस टीमों को एसएसपी धर्मवीर सिंह […]

You May Like