
ग्वालियर। डबरा से अपह्त 3 वर्षीय मासूम को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी होतम प्रजापति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिवपुरी जिले के नरवर मगरोंनी के पास स्थित गांव बिलोनी के जंगल से बच्चे को बरामद किया गया। 10 पुलिस टीमों को एसएसपी धर्मवीर सिंह ने इस मामले में लगाया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को सफलता मिली। थाना प्रभारी सिटी संजय शर्मा ओर उनकी टीम बच्चे को डबरा थाने लेकर पहुंची।
