
सतना।रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मैहर में अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभागीय उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह एसडीएम डॉ आरती सिंह, एसपी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
