ओंकारेश्वर में होटल पर छापा, जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

ओंकारेश्वर, थाना मांधाता पुलिस ने सोमवार 04.08.2026 को ओंकारेश्वर के होटल त्रिनेत्रम में दबिश देकर जुआ खेलते 8 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 68,000 रुपये नगदी और 52 ताश के पत्ते जप्त किए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक खंडवा अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि होटल त्रिनेत्रम के कमरा नंबर 406 में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर ताश खेल रहे हैं।

 

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा। मौके से 8 लोगों को पकड़ा गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

1. शिवचरण पिता बाबुसिंह रावत, 55 वर्ष, वार्ड 06 ब्रह्मपुरी ओंकारेश्वर

2. गोपीचंद पिता खेमचंद यादव, 37 वर्ष, वार्ड 05 बालवाड़ी ओंकारेश्वर

3. मोहन पिता रामाजी गांगलेकर, 30 वर्ष, वार्ड 15 ओंकारेश्वर

4. भगवानप्रसाद मिश्रा पिता स्व. जगन्नाथ मिश्रा, 45 वर्ष, वार्ड 15 ओंकारेश्वर

5. मुकेश पिता ग्यारसीलाल गोलकर, 45 वर्ष, पुनर्वास गणेश नगर ओंकारेश्वर

6. वृंदावन उर्फ महेश पाठक पिता राममिलन पाठक, 34 वर्ष, शिव-शिवाधाम कॉलोनी ओंकारेश्वर

7. योगेश पिता भोजनारायण चौबे, 30 वर्ष, ओंकारधाम कॉलोनी ओंकारेश्वर

8. अभिषेक पिता शिवकुमार अत्रे, 36 वर्ष, वार्ड 04 बालवाड़ी ओंकारेश्वर

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3, 4 और बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही बीएनएसएस की धारा 35(3) का नोटिस भी तामील कराया गया है।

 

*सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया, प्रआर. भगवान धनगर, प्रआर. कृपाराम परिहार, आर. पवन महाजन, आर. अमित कुशवाह, आर. रवि सोलंकी, आर. सुरेन्द्र बरेडिया और आर. गुणाकेश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

वीनस विलियम्स यूएस ओपन 2026 में मिक्स्ड डबल्स खेलेंगी

Wed Aug 5 , 2026
वाशिंगटन, 05 अगस्त (वार्ता) वीनस विलियम्स यूएस ओपन 2026 में वापसी कर रही हैं। इवेंट ऑर्गनाइज़र ने मंगलवार को बताया कि चार बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और सात बार की मेजर सिंगल्स चैंपियन, पार्टनर अलेक्जेंडर बुब्लिक के साथ मिक्स्ड डबल्स फील्ड में शामिल हो गई हैं। पिछले साल के […]

You May Like