मेहराज मलिक पर लगाया आरोप बेबुनियाद : आप

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने कहा कि डोडा से पार्टी के विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ लगाये गये सभी आरोप फर्जी और बेबुनियाद है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि कानून को ताक पर रखकर उनके विधायक विधायक मेहराज मलिक पर पीएसए लगाया गया है। वह जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहले ऐसे विधायक हैं जिस पर पीएसए लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि सड़क से लेकर अदालत तक मेहराज मलिक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा वह कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए श्रीनगर गए तो उन्हें नजरबंद कर दिया गया। यह है जम्मू कश्मीर की स्थिति है। हमें बताया भी नहीं गया कि गेस्ट हाउस में क्यों रोका गया।

आप नेता ने कहा कि पूरे मामले को देखकर लगता है कि मेहराज मलिक के मामले में कोई मनोहर कहानियां लिखी गयी है । उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि प्रशासन ने श्री मलिक के खिलाफ अठारह प्राथमिकी दर्ज की है जो सभी जनता के मुद्दे को उठाने के मामले में है। दस साल पुराने मामले को उठाकर एक विधायक पर पीएसए लगाया गया।

उन्होंने कहा कि मेहराज मलिक के खिलाफ फर्जी और बेबुनियाद आरोप लगाया गया है। भाजपा एक मात्र पार्टी है जो मेहराज मलिक के खिलाफ है बाकी सभी दल मेहराज मलिक के समर्थन कर रहे हैं।

Next Post

कांग्रेस ने किया हर मां की गरिमा का अपमान : रेखा

Fri Sep 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान नहीं बल्कि हर मां की गरिमा का अपमान किया है। श्रीमती रेखा गुप्ता ने शनिवार […]

You May Like