हाईवे पर हादसा : तीन गायों की मौत;गोपालपुरा बना डेंजर जोन

सारंगपुर। आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे (NH-52) पर तड़के गोपालपुरा बायपास के पास तीन गायों की अज्ञात वाहनों से टकराकर मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीण सुबह 8 बजे सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया. करीब डेढ़ घंटे तक चले इस जाम में पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें लगभग दो हजार वाहन और 10 हजार से अधिक यात्री फंसे रहे.

ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों का आरोप है कि हाईवे पर लगातार मवेशियों की मौत हो रही है, लेकिन प्रशासन समाधान नहीं कर रहा. उन्होंने सुरक्षा इंतजाम और गौशाला की व्यवस्था की मांग की.

सूचना मिलने पर एसडीएम रोहित बम्होरे और थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि हाईवे किनारे गायों को हटाने के लिए टीम बनाई जाएगी और गौशाला की व्यवस्था जल्द होगी. आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया.

Next Post

बगरोदा में युवाओं का संकल्प: स्वच्छ एवं सुंदर गांव

Mon Sep 8 , 2025
सिरोंज। ग्राम बगरोदा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था सर्वधर्म जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आओ कुछ अच्छा करते हैं अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इस मुहिम में गांव के युवा उत्साहपूर्वक श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों को संवार रहे हैं. समिति के सदस्यों और […]

You May Like