एलएनजेपी अस्पताल जाकर घायलों से मिले सचदेवा

नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में नयी दिल्ली रेलवे जंक्शन पर हुए हादसे में घायल लोगों से मिले और उनसे बातचीत की।

श्री सचदेवा शनिवार को देर रात नयी दिल्ली रेलवे जंक्शन भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने डाक्टरों और अधिकारियों से बात की है और उन्होंने घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने बताया की जहां दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने कुछ अलग- अलग अस्पतालों में चिकित्सा दल की ड्यूटी लगा दी है, वहीं रेलवे ने प्रयागराज के लिए तीन विशेष ट्रेन शुरू की है।

Next Post

सरकार को लोगों की कोई फ़िक्र नहीं- आप

Sun Feb 16 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को दुखद करार देते हुए कहा कि लोगों की सुरक्षा की ना केंद्र सरकार को कोई फ़िक्र है और ना ही उत्तर प्रदेश सरकार को है। आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री […]

You May Like