
भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में एक बुजुर्ग डेयरी संचालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. मिसरोद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक कैलाश पाल (66) निवासी ग्राम दीपड़ी दूध डेयरी का संचालन करते थे. कैलाश के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह हमेशा की तरह दूध बांटने ग्राहकों को गए थे. कैलाश जब घर वापस आए तो उनकी तबीयत परिवार के लोगों को ठीक नहीं लगी. कैलाश के पास जहरीले पदार्थ की एक डिबिया परिजनों को जैसे ही मिली. तुरंत ही कैलाश को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जहर की डिबिया को अपने कब्जे में लिया. बुजुर्ग कैलाश के शव को पीएम के लिए भिजवाया गया. मिसरोद थाना पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक कैलाश के परिजनों को भी उनके आत्महत्या का कदम उठाने को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है.
