क्वार्टर में मिली प्रधान आरक्षक की लाश

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत फूटा ताल पुलिस क्वार्टर में प्रधान आरक्षक की लाश मिली। मौत कैसे और किन  संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है। टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि लार्डगंज थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुलपति सिंह चौधरी 58 वर्षीय अकेले फूटाताल पुलिस क्वार्टर मेें रहते थे और वर्तमान में पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रह थे। ड्यूटी के बाद वे घर गए तो वापिस नहीं आये।

क्वार्टर से बदबू आने पर रहवासियों को संदेह हुआ जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची  पुलिस क्वार्टर का कमरा खोल कर देखा तो कमरे में प्रधान आरक्षक की लाश मिली।  पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मौत कैसे हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा जिसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

Next Post

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नव वर्ष मिलन समारोह एवं कार्ड वितरण कार्यक्रम मनासा में सम्पन्न

Tue Jan 28 , 2025
मनासा: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नव वर्ष मिलन समारोह एवं कार्ड वितरण समारोह नगर के नवनिर्मित पंडित अटल बिहारी वाजपेई सभागृह में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिले के समस्त पत्रकार समारोह में पहुंचे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित […]

You May Like