खिलचीपुर: सिविल अस्पताल में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिमांशु मीणा और नर्सिंग ऑफिसर माधुरी धोटे के बीच विवाद थाने पहुंच गया. नर्सिंग ऑफिसर ने जहां बीएमओ पर मारपीट करने और मोबाईल छीनने के आरोप लगाए हैं. वहीं बीएमओ मीणा ने नर्सिंग स्टाफ धोटे पर अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है.मामले ने तूल पकड़ा और दोनों पक्ष खिलचीपुर थाने पहुंच गए, इस मामले में नर्सिंग ऑफिसर माधुरी धोटे का कहना है कि बीएमओ ने स्टाफ के साथ कमरे में बंद कर दिया और मोबाईल छीन लिया, माधुरी धोटे (29) बैतूल जिले को रहने वाली है. करीब 6 महीने से खिलवीपुर सिविल अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर काम कर रही है.
बीएमओ का आरोप, स्टाफ से अभद्रता
इधर पूरे मामले में बीएमओ डॉ. हिमांशु मीणा का कहना है कि नर्सिंग ऑफिसर माधुरी अक्सर छुट्टी पर रहती है. अस्पताल में सार्थक अटेंडेंस सिस्टम लागू है. फरवरी में माधुरी की अटेंडेंस शून्य दर्ज थी, इसलिए वेतन नहीं मिला. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह माधुरी अस्पताल आई, लेकिन ड्यूटी करने के बजाय कर्मचारियों के वीडियो बनाने लगी. सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की. बीच-बचाव करने आई नर्स माया मेवाड़े और प्रियल नामदेव के साथ हाथापाई की. उन्होंने खिलचीपुर टीआई उमाशंकर मुकाती और सीएमएचओ शोभा पटेल को फोन पर सूचना दी.
नर्सिंग ऑफिसर बोली फरवरी की अटेंडेंस शून्य की
माधुरी ने पुलिस को बताया कि यह नियमित रूप से करती है, लेकिन फरवरी महीने की अटेंडेंस शून्य भेज दी गई. इसके चलते वेतन मिला रविवार सुबह जब अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर मौजूद नहीं थे और सफाई का काम चल रहा था. वह इसका वीडियो बना रही थी, लेकिन स्टाफ रोकने लगा, माधुरी ने आरोप लगाया कि स्टाफ ने उससे अभद्रता की फिर बीएमओ को बुला लिया मीणा के आने के बाद कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल छीन लिया. उसे एक कमरे में बंद कर दिया.
