अवैध रेत कारोबार तथा जेके सीमेंट प्रबंधन को हादसे मे प्रबंधन को बचा रहे व्हीडी शर्मा-सिंघा

पन्ना :आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से दो घंटा विलंब से पहुंचे मप्र विधानसभा विपक्ष के नेता स्थानीय सर्किट हाउस मे आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस मे क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व्हीडी शर्मा पर कई गम्भीर आरोप लगाये। प्रमुख रूप से उन्होंने उनके संसदीय क्षेत्र पन्ना एवं छतरपुर मे चल रहे रेत के अवैध कारोबार तथा पन्ना जिले मे स्थापित जेके सीमेंट फैक्ट्री मे विगत 30 जनवरी को हुये हादसे में निर्दोष मजदूरों की हुई मौंत को लेकर मात्र ठेकेदार पर मामला दर्ज किया गया तथा जेके सीमेंट प्रबंधन को बचाने मे पूरी तरह से क्षेत्रीय सांसद व्हीडी शर्मा हांथ है। पन्ना जिले सहित पूरे प्रदेश मे भ्रष्टाचार, माफिया राज तथा प्रशासनिक अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इतने वर्षो से अवैध खनन कारोबार जिले में चल रहा है और सांसद चुप हैं इससे साफ जाहिर होता है सब भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय सांसद के संरक्षण मे कारोबार चल रहा है। उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना पर भी सवाल उठाते हुए सरकार पर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि सैंकड़ों हैक्टेयर मे फैले पन्ना टाईगर का लगभग सफाया होगा। मुख्यमंत्री द्वारा जल्दबाजी मे भूमि पूजन तो करा दिया लेकिन हजारों लोगों के विस्थापन एवं पुनर्वास एवं उनके हितों का ध्यान नहीं दिया गया। पन्ना के बाद वे जेके सीमेंट प्लांट भी पहुंचे जहां उन्होंने घटित हुये हादसे के स्थल का अवलोकन किया। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री राजा पटेरिया तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह सहित पार्टी के लोग उपस्थित रहे।

Next Post

लोनी बांध के लिए मिले 5 करोड़

Thu Feb 13 , 2025
विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार रीवा: त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने मुख्यमंत्री निवास भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से आत्मीय भेंट कर तीर्थराज प्रयाग जा रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश के द्वार चाकघाट में मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई संपूर्ण व्यवस्था के लिए धन्यवाद […]

You May Like